बरेली, अप्रैल 19 -- बरेली। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) प्रशिक्षण केन्द्र, बरेली द्वारा रविवार को 'संडे ऑन साइक्लिंग (फिट इंडिया मूवमेंट)' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'संडे ऑन साइक्लिंग विद वुमेन' के अंतर्गत बालिकाओं और स्थानीय महिला खिलाड़ियों ने साइकिल रैली निकाली। रैली एसएआई केन्द्र से शुरू होकर धोपेश्वर नाथ मंदिर, नाथ चौक और मदारी की पुलिया होते हुए वापस केन्द्र पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में पीएम श्री केवी एएफएस बरेली और आरएन टैगोर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट साइक्लिंग और नियमित व्यायाम अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मारूति गुप्ता और एथलेटिक्स प्रशिक्षक सदींप मोहन चौधरी ने किया। लगभग 50 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.