मेरठ, जून 8 -- रविवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ईपीएफओ अधिकारियों ने बताया 14 जून तक देश भर में विशेष साइकिलिंग गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय, मेरठ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक एवं बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के महत्व का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से कार्बन उत्सर्जन में कमी, हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने तथा दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधियों को अपनाने के प्रति जागरूकता का प्रसार किया गया। यह भी पढ़ें- संडे ऑन साइकिल का हुआ आयोजन यह आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता, टीम भावना, सामूहिक ...