लखीसराय, अप्रैल 6 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित केएसएस कॉलेज परिसर में रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता डॉ रामानुज प्रसाद सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि अभियान देश भर में साप्ताहिक फिटनेस उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए लखीसराय में भी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ अन्य सहयोगी संस्था रोटरी क्लब, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, लायंस क्लब, मेडिकल एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, पेंशनर समाज एवं शिक्षक संघ ने भी बढ़ चढ़ कर इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फिटनेस को एक जन आंदोलन बनाना, मोटापे को कम करना, आधा घंटा रोज, फिटनेस का डोज का संदेश फैलाना है। कार्यक्रम में यह निर्णय...