बरेली, मई 24 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। संडे ऑन साईकिल के 75th संस्करण के उपलक्ष्य में निकाली गई। इस संस्करण का उद्देश्य कॉमनवेल्थ गेम्स की प्रेरणा से खेल भावना, एकता और फिटनेस की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम भारतीय खेल प्राधिकरण, प्रशिक्षण केन्द्र, बरेली द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम का अयोजन किया गया। संडे ऑन साइकिलिंग सलेब्रेटिंग कॉमन वेल्थ गेम्स 2030 इन भारत के अन्तर्गत साईकिल रैली निकाली गई। जो कैंट साई स्टेडियम से शास्त्री चौक बीआई बाजार कैंटोमेंट हॉस्पिटल धोपेश्वर नाथ मंदिर होते हुए वापस भारतीय खेल प्राधिकरण, प्रशिक्षण केन्द्र पर समाप्त हुई। साइकिल रैली में आईटीबीपी सेना, एनसीसी प्रशिक्षु, मेडिकल स्टॉफ ऑफ कैंट बोर्ड व डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स फेडरेशन के सदस्यों को फिट इंडिया साइकिलिंग अभियान के तहत साइकिल चलवाई गई। यह भी...