बस्ती, अगस्त 30 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में खेलो इंडिया अभियान के तहत रविवार की सुबह शहर के शास्त्री चौक से साइकिल रैली का आयोजन हुआ। रैली में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली के माध्यम से लोगों को खेलों से जुड़ने, नियमित व्यायाम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। रैली की शुरुआत उप जिला क्रीड़ाधिकारी शकील अहमद अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर की। इसके बाद खिलाड़ी साइकिल लेकर निर्धारित मार्ग पर रवाना हुए। खिलाड़ियों में रैली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने अनुशासन के साथ साइकिल चलाते हुए लोगों को फिटनेस और खेलों के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- खेलेगा भारत, जीतेगा भारत की थीम पर खिलाड़ियों ने चलाई साइकिल यह भी पढ़ें- Kodarma News: राष्ट्रीय खेल दिवस के तीसरे ...