संडेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
गया, अगस्त 28 -- सावन माह की पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को फतेहपुर प्रखंड स्थित अतिप्राचीन, पौराणिक व ऐतिहासिक संडेश्वरनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोलेनाथ पर 50 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह पांच बजते-बजते मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से पूरी तरह पट गया। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने पवित्र कुंड और ढाढ़र नदी में स्नान कर भूतल से स्वयं प्रकट भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा रोहितेश्वर धाम पूरे दिन संडेश्वरनाथ धाम का वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र हर-हर महादेव, ॐ नमः श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.