गया, अप्रैल 27 -- फतेहपुर प्रखंड का अतिप्राचीन व ऐतिहासिक संडेश्वरनाथ धाम मंदिर इन दिनों पूरी तरह विवाह मंडप में तब्दील हो गया है। यहां हर दिन कई जोड़े परिणय सूत्र में बंध रहे हैं, जिससे पूरा परिसर मांगलिक गीतों और खुशियों की गूंज से सराबोर है। इससे यहां का माहौल पूरी तरह उत्सवमय बन गया है। संडेश्वरनाथ धाम में 12 दिनों में ही कई शादियां संपन्न हुई हैं, जबकि सोमवार को भी करीब 12 जोड़ों ने यहां सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दक्षिण ढाढ़र नदी के पावन तट पर स्थित यह मंदिर न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि अब सादगीपूर्ण विवाह का बड़ा उदाहरण भी बन चुका है। यहां सैकड़ों वर्ष पुराने स्वयंभू शिवलिंग की उपस्थिति इस स्थल की महत्ता को और बढ़ाती है। इस मंदिर परिसर में इन दिनों बस, स्कॉर्पिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.