गया, मार्च 1 -- गया जिले के फतेहपुर प्रखंड स्थित अति प्राचीन और पौराणिक महत्व और धार्मिक आस्था का महान केंद्र स्वयंभू बाबा संडेश्वरनाथ धाम मंदिर को राजकीय मंदिर घोषित करने की दिशा में पहल तेज हो गई है। पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने विधानसभा में इस धाम के समग्र विकास पर आश्वासन देते हुए डीएम से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। बाबा संडेश्वरनाथ धाम मंदिर स्थल धार्मिक आस्था के साथ पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने हिन्दुस्तान संवाददाता को एक विशेष भेंट में बताया कि मंदिर की महत्ता को देखते हुए सरकार इसके विकास के प्रति गंभीर है। मंदिर परिसर के विस्तार, आधारभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। बताया गया कि मंदिर के बेहतर प्रबंधन और पारदर्शिता सुनिश्चित करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.