गौरीगंज, मई 30 -- अमेठी। उप क्रीड़ाधिकारी मुशर्रफ खां ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में विश्व साइकिल दिवस-2026 के अवसर पर 'संडेज ऑन साइकिल' कार्यक्रम का विशेष संस्करण रविवार 7 जून को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं यूनियन साइक्लिस्ट इंटरनेशनल के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विश्व साइकिल दिवस एक से 14 जून तक मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी 7 जून को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। यह भी पढ़ें- संडे ऑन साइकिल अभियान 7 जून को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...