संडीला स्टेशन की ऑटोमैटिक टिकट मशीन बनी शोपीस
हरदोई, जून 4 -- हरदोई, संवाददाता। भारतीय रेलवे यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के दावे कर रहा है, लेकिन संडीला रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लंबे समय से खराब पड़ी होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अक्सर मशीन बंद होने से अनारक्षित टिकट लेने के लिए यात्रियों को टिकट खिड़की पर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। स्थानीय यात्रियों के अनुसार स्टेशन पर स्थापित एटीवीएम पहले टिकट वितरण में काफी सहायक साबित हो रही थी। यात्री स्वयं मशीन से टिकट प्राप्त कर लेते थे। इससे टिकट काउंटर पर भीड़ कम रहती थी। यह भी पढ़ें- संडीला स्टेशन की ऑटोमेटिक टिकट मशीन बनी शोपीस समय की बचत होती थी। लेकिन कई दिनों से मशीन खराब होने के कारण अब पूरी व्यवस्था टिकट काउंटर के भरोसे चल रही है। स्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.