हरदोई, अप्रैल 13 -- संडीला। पुलिस ने अवैध पेड़ कटान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आठ अप्रैल की रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि थानाक्षेत्र के मीर नगर अजिगवा निवासी फूलचंद्र गुप्ता के बाग में आम के पेड़ों की अवैध कटाई हो रही है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। मौके से करीब आठ हरे आम के पेड़ों के कटे हुए टुकड़े बरामद किए। मामले में पुलिस ने संतोष उर्फ चौवा निवासी हकीम खेड़ा को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथी फूलचन्द्र गुप्ता की भूमिका भी सामने आई है। पूछताछ में सामने आया कि बिना किसी परमिट के पेड़ों की कटाई कर लकड़ी को बेचने की तैयारी थी। यह भी पढ़ें- प्लाटिंग के लिए काटे आम के पेड़ मुकदमा दर्ज कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि दोनो आरोपी के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम 1976 के तहत मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.