हरदोई, मई 4 -- सण्डीला। कोतवाली क्षेत्र के पलिया मजरा अटवा गांव निवासी अमित 22 वर्ष लुधियाना में काम करता था। शुक्रवार को गोदभराई कार्यक्रम में आया था। शनिवार को खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए घर से कब निकले किसी को पता नहीं चला। काफ़ी खोजबीन की गई पर कोई पता नहीं चला। रविवार की शाम को देखा कि श्री किशन के खेत पर पेड़ से अपनी शर्ट से फांसी लगा ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...