हरदोई, अप्रैल 30 -- संडीला। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की शाम बेगमपुरा एक्सप्रेस के आगे कूदकर एक युवक ने जान दे दी। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस को मिले मोबाइल से शव की शिनाख्त अनुजराज गुप्ता 22 वर्ष निवासी चहसोलिया कोतवाली देहात जिला रामपुर के रूप में हुई। वहीं, पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल छिड़क विद्युत खंभे पर चढ़कर किया आत्महत्या का प्रयास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...