हरदोई, फरवरी 8 -- संडीला, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजकुमार अग्रवाल ने अपनी पुत्रवधु शिल्पा अग्रवाल व पुत्र प्रदीप अग्रवाल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात कर संडीला विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा। संडीला क्षेत्र की जनता लंबे समय से कई महत्वपूर्ण समस्याओं से प्रभावित है। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि लखनऊ और हरदोई के मध्य स्थित होने तथा औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां दुर्घटनाएं अधिक होती हैं, लेकिन गंभीर मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता। इसलिए संडीला में ट्रामा सेंटर की स्थापना आवश्यक है। उन्होंने भरावन ब्लॉक क्षेत्र में फायर स्टेशन की मांग करते हुए कहा कि इसके अभाव में आगजनी की घटनाओं में समय पर राहत नहीं मिल पाती, जिससे जन-धन की हानि होती है। साथ ही क्षेत्र मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.