संडीला में टैंकर ब्लास्ट होने से कर्मी घायल
हरदोई, जून 15 -- संडीला। कोतवाली क्षेत्र स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक ग्लू फैक्ट्री में टैंकर में गैस बिल्डिंग करते समय ब्लास्ट हो गया। इससे टैंकर के परखचे उड़ गए। इस दौरान उसकी चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक ग्लू बनाने वाली फैक्ट्री में एक पुराने टैंकर में फैक्ट्री का ही कर्मचारी महेश बिल्डिंग कर रहा था। तभी उसमें ब्लास्ट हो गया। इससे टैंकर के परखचे उड़ गए। चपेट में आकर महेश घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि किसी प्रकार की कोई जन हानि नही हुई है। यह भी पढ़ें- विस्फोट से पटाखा फैक्टरी जमींदोज, महिला की मौत यह भी पढ़ें- लखनऊ में विस्फोट से पटाखा फैक्ट्री जमींदोज, 200 मीटर दूर तक गिरे मलबे, महिला की म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.