हरदोई, फरवरी 3 -- संडीला। कस्बे में बुधवार से अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। नगर पालिका परिषद द्वारा यह कार्रवाई नालियों से बाहर सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के उद्देश्य से हो रही है। ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनाई जा सके। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध पटेल ने नायब तहसीलदार आर.के. श्रीवास्तव और प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल के साथ मंगलवार को कस्बे के दुकानदारों से मुलाकात कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि सेंट थेरेसा बाईपास पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते लंबे समय तक आवागमन बंद रहेगा। ऐसे में भारी व छोटे सभी वाहनों का आवागमन सदर बाजार मार्ग से किया जाएगा, जिसके लिए सड़क को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों के आगे किया गया अतिक्रमण और दुकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.