हरदोई, जनवरी 1 -- संडीला। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के रूट निर्धारित कर दिए गए हैं। यातायात पुलिस द्वारा वाहनों की नंबरिंग के बाद उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर ई-रिक्शा व ऑटो को रवाना किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी नारायणी भाटिया एवं क्षेत्राधिकारी यातायात हरदोई अनुज मिश्रा ने संयुक्त रूप से पांच नंबर के ई-रिक्शा व ऑटो को हरी झंडी दिखाकर रूट पर रवाना किया। इस मौके पर अधिकारियों ने चालकों को निर्धारित रूट पर ही वाहन संचालन करने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी संडीला संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अब नगर में ई-रिक्शा व ऑटो निर्धारित रूट के अनुसार ही संचालित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक नंबर ई-रिक्शा/ऑटो बस स्टैंड से इमलियाबाग, द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.