हरदोई, फरवरी 7 -- संडीला। नगर में ई-रिक्शा संचालन से जुड़ी समस्याओं को लेकर पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री ई-रिक्शा चालकों के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी नारायणी भाटिया को ज्ञापन सौंपकर रूट निर्धारण में बदलाव और यातायात व्यवस्था सुधार की मांग उठाई। पूर्व चेयरमैन ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा जाम की समस्या को नियंत्रित करने के उद्देश्य से ई-रिक्शा के रूट निर्धारित किए गए थे, लेकिन मौजूदा व्यवस्था में कई व्यावहारिक दिक्कतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि नगर निवासी को नगर क्षेत्र में और ग्रामीण निवासी को ग्रामीण रूट पर ही ई-रिक्शा संचालन का परमिट दिया जाना चाहिए। शैलेश अग्निहोत्री के अनुसार वर्तमान स्थिति में गांव के निवासी नगर क्षेत्र में और नगर के निवासी गांव के रूट पर ई-रिक्शा चला रहे हैं। इससे न...