संडीला में आंधी-पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त
हरदोई, जून 9 -- संडीला। मंगलवार को आए तेज आंधी और बारिश ने संडीला क्षेत्र में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के चलते बेनीगंज रोड पर कई पेड़ गिर गए, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई और लोनी पुलिया तक जाम लग गया। वहीं बिजली लाइनों में फाल्ट आने से कस्बे समेत आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आंधी के दौरान एलआईसी परिसर में पेड़ गिरने से मानसनगर निवासी अभिकर्ता मुकेश की कार क्षतिग्रस्त हो गई। तेज बारिश के कारण नगर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति भी बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश का कहर, कई इलाकों में बिजली व्यवस्था ध्वस्त सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीमें फॉल्ट दूर करने में जुट गईं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत का कार्य तेजी से करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.