संडीला के सभी विद्यालय निपुण घोषित, बीईओ नई दिल्ली में सम्मानित
हरदोई, सितम्बर 4 -- संडीला। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने पर संडीला के खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान संडीला ब्लॉक के सभी विद्यालयों के निपुण घोषित होने पर प्रदान किया गया। डॉ. त्रिपाठी के नेतृत्व में ब्लॉक के विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ लगातार प्रयास किए गए। सामूहिक प्रयासों के परिणामस्वरूप संडीला ब्लॉक ने जनपद हरदोई में प्रथम स्थान हासिल किया और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। सम्मान मिलने के बाद डॉ. त्रिपाठी ने उपलब्धि का श्रेय ब्लॉक के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सामूहिक मेहनत और टीम भावना का परिणाम है। शिक्षकों और कर्मचारियों के सहयोग के बिना यह उपलब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.