संडीला की सड़को पर गूंजा जयकारों का स्वर और लहराए आस्था के झंडे
हरदोई, जून 23 -- संडीला। नगर में श्री महावीर झंडा मेला कमेटी की ओर से ज्येष्ठ के आखरी मंगलवार को धूमधाम से श्री महावीर झंडे की शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या श्रीराम भक्त मौजूद रहे। मंगलवार को श्री हनुमान मंदिर काजी सराय में वैदिक मंत्रों से पूजन-हवन के बाद सुबह 11 बजे शोभा यात्रा निकली। यह यात्रा काजी सराय से मांकुम कुंआ, कर्बला रोड से लोहारन टोला पहुंची। वहां से संडीला प्रेस की गली पहुंचने के बाद 2 घंटे का विश्राम रहा। इसके बाद शाम 6:30 बजे शोभा यात्रा छोटा चौराहा पहुंची। यहां पर ग्रामीण अंचलों से आने वाले सैकड़ों की संख्या में झंडे एकत्रित हुए। इसके बाद शोभायात्रा बैंड बाजों की धुन पर दर्जनों की संख्या में भव्य झांकियों के साथ नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए देर शाम मुख्य चौराहा पहुंची। बताते चलें कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.