औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- अंबा थाना क्षेत्र के संडा पुल पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान नहैया बिगहा निवासी मो. अरबाज खान के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त युवक हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहा है, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए संडा पुल के पास नाकेबंदी की गई। इसी दौरान युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया और तलाशी के दौरान उसके पास से देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में पुलिस पदाधिकारी राजा कुमार के बयान पर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.