औरंगाबाद, अप्रैल 8 -- तस्कर गिरफ्तार अंबा, संवाद सूत्र। अंबा थाना क्षेत्र के संडा पुल के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 109 बोतल विदेशी शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा 79.875 लीटर बताई गई है। इस दौरान बाइक से शराब की खेप लेकर आ रहे तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के अनकुपा निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.