सासाराम, मार्च 22 -- पेज तीन की लीड बीते शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम मंदिर को सील कर पुलिस कर रही है घटना की विस्तृत जांच बिक्रमगंज/संझौली, हिन्दुस्तान टीम। संझौली थाना क्षेत्र के जिगनी गांव स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार रात चोरों ने भीषण चोरी की। घटना में अज्ञात चोरों ने जिगनी गांव स्थित हनुमान मंदिर से लाखों रुपए की चोरी की। बताया कि चोरी गए सामानों में सोना के टीका, करीब तीन किलो के चांदी के गद्दा, बेरा, 500 ग्राम के चांदी का खड़ाऊ, 600 ग्राम का मुकुट व पीतल के घंट, 25 जोड़ा झाल, बड़ा माइक, दान-पेटी आदि शामिल हैं। चोरी गए समानों की बाजार मूल्य करीब 10 लाख रुपए से अधिक बतायी जाती है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व जांच की। बताया जाता है कि चोरों ने हनुमान मंदिर के सटे कृष्ण भगवान मंदिर में भी मुख...