जौनपुर, फरवरी 7 -- रामपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को रामपुर थाना परिसर में जागरूकता बैठक हुई। इसमें जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अलावा विवाह सेवा प्रदाता, सामुदायिक स्वयंसेवक, मैरिज हॉल संचालक, डीजे संचालकों सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा ने बाल विवाह को दंडनीय एवं संज्ञेय अपराध बताया। कहा कि इसमें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल अभिभावक, पंडित, काजी, मैरिज हॉल संचालक, बैंड-डीजे संचालक अथवा अन्य सहयोगियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करना प्रशासन की प्राथमिकता में है। उन्होंने उपस्थित लोगों को बाल विवाह न कराने और न होने देने की शपथ दिलाई। मानव संसाधन एवं महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.