औरंगाबाद, दिसम्बर 27 -- दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्र के शुक बाजार स्थित श्रीराम मंदिर के प्रांगण में संज्ञा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और सामाजिक दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ की गई, जिसके बाद संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने कहा कि संज्ञा समिति समाज को एकजुट करने और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रही है। संगठन के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। सदस्यों ने संगठन को और सक्रिय बनाने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.