संज्ञान लेने के एक सप्ताह बाद भी पचंबा थाना में लाठीचार्ज की नहीं हुई जांच
गिरडीह, सितम्बर 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा थाना परिसर में थाना प्रभारी राजीव कुमार एवं अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए लाठीचार्ज के मामले में मानवाधिकार आयोग के संज्ञान लिये जाने के बावजूद अब तक जांच नहीं हुई है। मानवाधिकार आयोग ने नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस निवासी श्रेयांस सौरव और संजीव कुमार की शिकायत पर यह संज्ञान लिया था और आयोग ने पीएचआर एक्ट, 1993 की धारा 12 के तहत एसपी डॉ बिमल कुमार को नोटिस जारी करते हुए शिकायत पत्र में लगाये गये आरोपों की जांच दो सप्ताह के अंदर कर की गयी कार्रवाई की रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया था। आयोग की ओर से नोटिस सहायक रजिस्ट्रार (कानून) ब्रजवीर सिंह द्वारा जारी किया गया था। आयोग ने 16 सितंबर को यह नोटिस जारी किया था। आयोग द्वारा नोटिस जारी किये हुए एक सप्ताह का समय बीत चुका है पर अब तक जांच और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.