नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू हुई पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में 200+ के स्ट्राइक रेट से फिफ्टी ठोकी। इसी के साथ उन्होंने इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का एक रिकॉर्ड धराशायी कर दिया। सैमसन दुनिया के पहले ऐसे विकेटकीपर बन गए हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। संजू सैमसन से पहले यह रिकॉर्ड इंग्लिश विकेटकीपर जोस बटलर के नाम दर्ज था, लेकिन अब इस रिकॉर्ड को सैमसन ने अपने नाम कर लिया है। जोश बटलर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर 6 बार 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 50 प्लस रनों की पारी खेली है। वहीं, सैमसन ने गुरुवार 22 अक्टूबर को सातवीं बार ये...