नई दिल्ली, मार्च 2 -- संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जो नाबाद 97 रनों की पारी खेली है, उसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' में 196 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए सैमसन ने 'परिपक्वता' के साथ यह पारी खेली। उन्होंने ज्यादा जोखिम नहीं लिया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस पारी के दौरान सैमसन ने 50 गेंदों का सामना किया, जिसमें 12 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए। अपनी इस पारी के दौरान सैमसन ने कई रिकॉर्ड धवस्त किए, जिसमें विराट कोहली की दो ऐतिहासिक पारियां भी दर्ज है। यह भी पढ़ें- सैमसन ने रच दिया इतिहास, 29 कोशिशों के बाद वो कर दिखाया जिसका सभी को इंतजार था टी20 वर्ल्ड कप में टारगेट का पीछा करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 2 ऐतिहासक पारियां खेली थी, जो आज भी हर ...