नई दिल्ली, फरवरी 12 -- संजू सैमसन ने गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ ग्रुप ए मैच में तूफानी बल्लेबाजी की लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 8 गेंदों में 22 रन बटोरे। बतौर ओपनर उतरे सैमसन के बल्ले से एक चौका और तीन छक्के निकले। उनकी पारी का अंत बेन शिकोंगो ने दूसरे ओवर की छठी गेंद पर किया। सैमसन ने गुड लेंथ गेंद पर हवाई फायर का प्रयास किया। उन्होंने फ्लिक किया लेकिन डीप मिडविकेट पर लोरेन स्टीनकैंप के हाथों लपके गए। यह उनका टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू मैच था। उन्होंने 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था मगर अब जाकर वर्ल्ड कप में उतरे। सैमसन ने मैदान पर उतरते ही सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा उम्र में पहला मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.