नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू सैसमन ने शानदार शतकीय पारी खेली है। चेन्नई की जर्सी में शुरुआती तीन मैचों में लगातार फेल होने के बाद संजू सैमसन ने चौथे मुकाबले में 52 गेंदों में शतक जड़ा। उन्होंने अपनी इस शतकीय पारी के साथ दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए वह कारनामा कर दिया है जो आज से 16 साल पहले हुआ था। वे चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई के किसी बल्लेबाज ने साल 2012 में चेपॉक स्टेडियम शतकीय पारी खेली थी। वह बल्लेबाज मुरली विजय थे, जिन्होंन 58 गेंदों में 113 रन बनाए थे। तब दिल्ली कैपिटल्स का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स हुआ करता था। मुरली विजय के बाद अब संजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.