नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- भारतीय टीम इस महीने के आखिर में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से आगामी क्रिक विश्व कप 2027 की तैयारी शुरू करेगी। विराट कोहली और रोहित शर्मा के टूर्नामेंट में बने रहने की उम्मीद है। हालांकि ये उनकी फिटनेस पर भी निर्भर करेगा। आईसीसी टूर्नामेंट के लिए अभी से ही टीमें बेहतर खिलाड़ियों को मौका देने में लगी हुई हैं। हालांकि भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने कहा है कि वह संजू सैमसन को वनडे विश्वकप 2027 में बतौर बैकअप सलामी बल्लेबाज के रूप में नहीं देख रहे हैं। उन्होंने संजू को टी20 क्रिकेट पर ध्यान देने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- स्मृति मंधाना पाकिस्तान के खिलाफ रच सकती हैं इतिहास, चाहिए सिर्फ 78 रनसंजू में निरंतरता की समस्या है भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा है कि वह विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को क्र...