नई दिल्ली, जुलाई 7 -- संजू सैमसन को भारत की T20I टीम से ड्रॉप कर दिया गया है या फिर उन्हें रेस्ट दिया गया है? यह एक बड़ा सवाल सभी के सामने है, क्योंकि बीसीसीआई की सिलेक्शन कमिटी ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की टी20 टीम का चयन किया है। इस टीम में विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का नाम नहीं है। बीसीसीआई ने जो मीडिया रिलीज जारी की है और अपनी बेवसाइट पर जो जानकारी शेयर की है, उसमें इस बात का जिक्र नहीं है कि उन्हें रेस्ट दिया गया है। हालांकि, ड्रॉप करने के बात तो बोर्ड कभी किसी के लिए लिखता नहीं है, लेकिन रेस्ट नहीं देने की बात नहीं सामने आने से फैंस को लग रहा है कि सैमसन को ड्रॉप किया गया है। हालांकि, शायद ये अधूरा सच है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन का नाम जिम्बाब्वे में 23 से 26 जुलाई तक खेली जाने वाली...