नई दिल्ली, मार्च 22 -- चेन्नई सुपर किंग्स ने जब संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड कर जब अपनी टीम में शामिल किया था, तब से ही उन्हें CSK का कप्तान बनाने की बातें चल रही है। हालांकि फ्रेंचाइजी ने ऐसा नहीं किया और वह अपने नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ बनी हुई है। गायकवाड़ ने 2024 में चेन्नई की कमान संभाली थी, मगर उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। गायकवाड़ ने अधिकतर समय कप्तानी धोनी की छाया में ही की है, ऐसे में अभी तक उन्हें अपनी कप्तानी की पूरी क्षमता दिखाने का मौका नहीं मिला है। अगर आगामी एक दो सीजन में गायकवाड़ और फेल होते हैं तो सीएसके संजू सैमसन के नाम पर विचार कर सकता है। यह भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी, वॉर्म अप मैच में गरजा बल्ला ऐसा ही कुछ पूर्व सीएसके प्लेयर रॉबिन उथप...