नई दिल्ली, मार्च 19 -- टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचाने के बाद संजू सैमसन आईपीएल 2026 में एक्शन में नजर आएंगे। वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की तरफ से पहली बार खेलेंगे। चेन्नई ने ट्रेड के जरिए विकेटकीपर-बल्लेबाज सैमसन को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से लिया था। उन्होंने कई साल आरआर की कप्तानी की। ऐसे में चर्चा चल रही कि क्या सैमसन को सीएसके की कमान मिलनी चाहिए या नहीं? सीएसके की कप्तानी को लेकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने खरी बात कही है। कैफ का मानना है कि सीएसके को अभी ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाए रखना चाहिए और सैमसन को सेटल होने के लिए समय देना चाहिए।'संजू सैमसन के साथ ऐसा करना गलत होगा' कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''सीएसके ऐसी टीम है, जिसने किसी को अपने साथ जोड़ लिया तो उसे लंबे समय तक सपोर्ट करती है। स्टीफन फ्लेमिंग को देख लीजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.