नई दिल्ली, फरवरी 5 -- T20 World Cup 2024 विनिंग टीम का हिस्सा संजू सैमसन थे। हालांकि, वह उन 3 खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्हें पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला था। हालांकि, T20 विश्व कप 2026 के लिए जब टीम चुनी गई तो ऐसा लगा कि संजू सैमसन इस बार तो विश्व कप पक्का खेलेंगे, लेकिन एक बार फिर से संजू सैमसन के लिए टी20 विश्व कप 2026 शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया है। इसकी पुष्टि टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी कर दी है। दरअसल, बुधवार 4 फरवरी को जब भारतीय टीम नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के अपने एकमात्र वार्मअप मैच में खेलने उतरी थी तो एक नई ओपनिंग जोड़ी मैदान पर थी। अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने ईशान किशन उतरे थे। वही ईशान किशन, जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.