नई दिल्ली, मार्च 11 -- ऋषभ पंत कमाल के क्रिकेटर हैं, लेकिन ये बात कहने में आपको नियम व शर्तें लागू वाला रास्ता अपनाना होगा। ऐसा इसलिए है कि ऋषभ पंत कमाल के क्रिकेटर तो हैं, लेकिन सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में ही ऐसा नजर आता है। व्हाइट बॉल क्रिकेट में उनके आंकड़े अच्छे नहीं हैं। ये हर कोई जानता है। यही वजह है कि अब आईपीएल 2026 से ठीक पहले अपने व्हाइट बॉल करियर को बचाने के लिए ऋषभ पंत ने पूर्व महान ऑलराउंडर युवराज सिंह की शरण ली है, जो अभिषेक शर्मा के मेंटर हैं और संजू सैमसन को भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले मेंटर कर चुके हैं। वैसे तो कमबैक की कहानियां भारतीय क्रिकेट में फेमस हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 को ही उठाकर देखें तो ईशान किशन ने डोमेस्टिक क्रिकेट की फॉर्म के आधार पर वापसी की और दमदार टूर्नामेंट उनके लिए रहा। संजू सैमसन शुरू में टीम से बाहर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.