नई दिल्ली, फरवरी 21 -- टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले शनिवार से शुरू हो चुके हैं। आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जाना है जो बारिश के कारण शुरू नहीं हो पाया है। रविवार को शाम 7 बजे से भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें सुपर-8 के तीसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगे। इस टीम में भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी, यह एक बड़ा सवाल है। मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए तो उनस संजू सैमसन के खेलने की संभावना पर सवाल किया गया। यह सवाल इसलिए वाजिब था क्योंकि सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पिछले तीन मुकाबलों में लगातार शून्य पर आउट हो रहे हैं और विश्व कप में उनका अभी तक खाता नहीं खुला है। वहीं, तिलक वर्मा तीसरे नंबर पर आकर बहुत धीमी गति से बल्लेबाजी कर रहे हैं। वे अब तक के मुकाबलों में 25...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.