नई दिल्ली, मार्च 10 -- अपने करियर में काफी-उतार चढ़ावे देखने वाले विकेटकीपर संजू सैमसन के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 बेहद यादगार रहा। उन्होंने भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। सैमसन टूर्नामेंट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने पांच मैचों में गरदा उड़ते हुए 321 रन जुटाए, जिसमें 199.37 का स्ट्राइक रेट रहा। सैमसन ने लगातार तीन पचास प्लस स्कोर बनाए। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 89 रनों की तूफानी पारी खेली थी। यह पुरुष टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। भारत ने 255/5 का स्कोर खड़ा करने के बाद न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा था। सैमसन को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। उनका टी20 वर्ल्ड कप समाप्त होने के बाद अपनी पत्नी चारुलता रमेश पर प्यार उमड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.