नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में सलामी जोड़ी के नाम को लेकर चुप रहे। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि जिसे भी मौका मिलेगा वो टीम हित में होगा। भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस बार भारत के पास बतौर सलामी बल्लेबाज तीन विकल्प मौजूद हैं। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी स्क्वॉड में शामिल हैं, जहां अभिषेक नियमित सदस्य रहे हैं तो वहीं संजू और वैभव के बीच ओपनिंग के लिए लड़ाई है। भारतीय टीम के कप्तान और मुख्य कोच गौतम गंभीर के लिए ये बड़ा सिरदर्द होगा। मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में अय्यर ने माना कि ये काफी मुश्किल फैसला होने वाला है और इसका निर्णय बाद में लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- रूट ने सचिन का 13 साल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, टेस...