प्रयागराज, जून 23 -- प्रयागराज। प्रयागराज के रहने वाले बॉलीवुड के मशहूर संगीत निर्देशक विक्रम मोंट्रोज एक बार फिर अपने सुपरहिट गीतों के साथ सिनेप्रेमियों के बीच आ रहे हैं। संगीत निर्देशक के चार गीतों से सजी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। सभी गीत रिलीज होने के पहले खूब पसंद किया जाने लगा है। जिसमें टाइटल सांग 'वेलकम टू द जंगल', 'ऊंचा लंबा कद', 'घिस-घिस' व 'तेरा पैसा मेरा पैसा' जैसे गीत शामिल हैं। खास बात है कि 'घिस-घिस' भोजपुरी गीत है, जिसमें अभिनेता अक्षय कुमार भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ गीत को गाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन व दिशा पाटनी जैसी अभिनेत्री हैं। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' से खास बातचीत में संगीत न...