धनबाद, मार्च 8 -- धनबाद। सामाजिक संस्था जागो के प्रमुख राकेश रंजन उर्फ चुन्ना यादव ने धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह एवं झरिया विधायक रागिनी सिंह से शिष्टाचार भेंट की। सिंह मेंशन में मुलाकात कर संजीव सिंह को जीत की बधाई दी। इस मौके पर उन्हें कुबेर का पौधा देकर प्रदूषण रहित धनबाद बनाने की कामना की। उन्होंने कहा कि आप धनबाद के विकास और बेहतर भविष्य की एक मजबूत आधारशिला रखेंगे। शुभकामना देने वालों में मुख्य रूप से समाजसेवी राजेश स्वर्णकार, दिलीप शर्मा, दिवेश दिवाकर, शुभम कुमार, शशिकांत सिंह, विजय पासवान, राजेश अग्रवाल मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.