धनबाद, मार्च 1 -- संजीव सिंह धनबाद के नए मेयर चुने गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल को 31,902 मतों से हरा दिया। संजीव सिंह को 1,14,362 मत मिले। वहीं दूसरे नंबर पर रहे झामुमो समर्थित चंद्रशेखर अग्रवाल को 82,460 मत हासिल हुए। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शमशेर आलम 59,079 वोट लाकर तीसरे नंबर पर रहे। भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार 57,895 मत लाकर चौथे नंबर से ही संतोष करना पड़ा। जेएलकेएम के समर्थित प्रत्याशी प्रकाश कुमार 21,727 मत लाकर पांचवां स्थान हासिल किया। मेयर पद के लिए चले कुल 10 राउंड के बाद परिणाम घोषित किया गया। संजीव सिंह ने पूरे चुनाव में शानदार प्रदर्शन कर अपने विरोधियों को आसपास टिकने नहीं दिया। मेयर चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने मेयर संजीव सिंह को जीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.