देवरिया, अक्टूबर 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। बुधवार को नई दिल्ली में पांडिचेरी की पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी ने जिले के रूद्रपुर क्षेत्र के रहने वाले अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी संजीव कुमार सिंह को महात्मा पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार आदित्य बिरला ग्रुप द्वारा देश की कारपोरेट और खेल जगत की हस्तियों को दिया जाता है। इसके पहले भी संजीव अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। इस उपलब्धि पर उनके गांव में खुशी का माहौल है। रूद्रपुर तहसील के कन्हौली गांव के रहने वाले संजीव कुमार सिंह अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज रहे हैं। वर्तमान में वे गांव में आर्चरी(तीरंदाजी) एकेडमी चलाते हैं। इसके जरिए वे ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने का काम कर रहे हैं। तीरंदाजी में संजीव के कुशल कोचिंग को देखकर भूटान की टीम गांव आकर उनसे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.