धनबाद, मार्च 3 -- धनबाद नगर निगम चुनाव में पूर्व विधायक संजीव सिंह को मेयर चुने जाने के बाद जोड़ापोखर के विभिन्न क्षेत्रों सहित कोलियरी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में जनता मजदूर संघ के जीनागोरा शाखा अध्यक्ष रायबाबू सिंह और उपाध्यक्ष मुकुटमणि भट्टाचार्य के द्वारा कार्यालय में कर्मचारियों और मुहल्ले में रहने वाले ग्रामीणों के बीच लड्डू का वितरण किया गया। आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की गई। मौके जीनागोरा जनता मजदूर संघ के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। दूसरी ओर जियलगोरा अस्पताल में जगदीश सिंह, श्याम बहादुर, भगवान मिस्त्री, अनिल सिंह, रायबाबू आदि ने कर्मचारियों और अस्पताल स्टाफ के बीच लड्डू बांटे। बरारी मोड़ पर सिंह मेंशन समर्थकों ने राहगीरों के बीच लड्डू बांट कर खुशियां मनाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.