धनबाद, मार्च 1 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह का मेयर पद पर चुने जाने की घोषणा होते ही शनिवार की रात आतिशबाजी शुरू हो गई। झरिया विधानसभा क्षेत्र के हर कोने में समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की। झरिया विधायक रागिनी सिंह और संजीव सिंह के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई। झरिया चार नंबर बस स्टैंड में मन्ना सिंह के नेतृत्व में आतिशबाजी की गई। मिठाइयां बांटी गई। यहां पर बिट्टू पांडे, रविंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, लाल खान, विकास केसरी, सुनील सहित दर्जनों समर्थक थे। इसके अलावा कतरास मोड़, चास नाला, सुदामडीह हर जगह पर समर्थकों ने आतिशबाजी की और संजीव सिंह के समर्थन में नारेबाजी की है। सुबह से ही समर्थक परिणाम जानने के लिए उत्सुक थे। मोबाइल व अन्य माध्यम से पता लगाते रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...