धनबाद, मार्च 1 -- पॉलीटेक्निक स्थित मतगणना केंद्र का नजारा शनिवार को पूरी तरह बदला हुआ दिखा, जहां पहले दिन समर्थकों की भीड़ और नारों की गूंज थी, वहीं दूसरे दिन सन्नाटा ज्यादा और हलचल कम नजर आई। केंद्र के बाहर मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह, चंद्रशेखर अग्रवाल, शमशेर आलम और भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव कुमार के कैंप को छोड़ दें तो अधिकतर कैंपों में न तो उम्मीदवार दिखे और न ही उनके समर्थकों की भीड़। मेयर पद के कई दावेदारों के कैंपों में वार्ड पार्षद पद के परिणाम का इंतजार कर रहे समर्थक डेरा डाले हुए थे। पुलिस की सख्ती का असर भी साफ दिखा। पॉलीटेक्निक मोड़ के पास ही वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया था। दूसरे ड्रॉप गेट से केवल उन्हीं गाड़ियों को अंदर जाने की अनुमति थी, जिन्हें बूथ तक जाने की विशेष इजाजत मिली थी। तेज धूप के बीच अधिकांश लोगों को पैदल ही...