धनबाद, फरवरी 3 -- धनबाद, विशेष संवाददाता सिंह मेंशन में रविवार की रात बमबाजी प्रकरण पर सोमवार को झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक संजीव सिंह कुछ लोगों को खटक रहे हैं। डरने वाले नहीं है। जनता का साथ है। कोयलांचल की धरती डर और हिंसा के सामने कभी नहीं झुकी है और न ही झुकेगी। यह कायरतापूर्ण और निंदनीय घटना है। क्षेत्र में इससे गहरा आक्रोश एवं चिंता व्याप्त है। मौके पर संजीव सिंह ने कहा कि इस घटना का निकाय चुनाव से कोई लेना देना नहीं है। जो भी मामला है, पुलिस-प्रशासन को सब जानकारी दे दी गई है। पुलिस प्रशासन पर भरोसा है। जांच कर जिन अपराधियों की संलिप्तता है, उनके खिलाफ कार्रवाई हो। संजीव सिंह ने कहा कि घटना के कुछ देर पहले जहां बम फेंका गया, वहीं परिवार के पांच-छह लोग बैठ बातचीत कर रहे थे। ठंड के कारण बाद में पोर्टिको में चले आए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.