घाटशिला, मार्च 17 -- पोटका विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विधायक संजीव सरदार ने झारखंड विधानसभा में जोरदार तरीके से 2 उच्च विद्यालयों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। शून्यकाल के दौरान उन्होंने सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक प्रशासनिक समस्या नहीं, बल्कि हजारों छात्रों के भविष्य से जुड़ा जनहित का गंभीर विषय है। शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित, गुणवत्ता में गिरावटविधायक संजीव सरदार ने सदन में स्पष्ट रूप से कहा कि पोटका क्षेत्र के 2 विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है, जिसके कारण कई विषयों की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं। इससे न केवल छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता में भी लगातार गिरावट आ रही है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी विशेष रूप से ...