पटना, जनवरी 6 -- आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने नीट पेपर लीक कांड के मास्टर माइंड संजीव मुखिया गिरोह के वांछित अभियुक्त विपुल कुमार उर्फ विपुल शर्मा को पटना से गिरफ्तार किया है। विपुल औरंगाबाद जिले के दाऊदनगर का रहने वाला है और उस पर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल अभ्यर्थियों को झांसा देकर तथा परीक्षा में सफल कराने का आश्वासन देकर मोटी रकम वसूलने का आरोप है। इसने 2023 में संजीव मुखिया गिरोह के साथ मिल कर हरियाणा एसटीईटी का प्रश्न पत्र लीक कराया। साथ ही बीपीएससी टीआरई तीन परीक्षा के पहले अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र रटवाने से संबंधित मामले का भी आरोपित है। इससे पहले ईओयू ने संजीव मुखिया गिरोह के सदस्य चंदन कुमार को गिरफ्तार किया था। चंदन कुमार पटना के अगमकुआं इलाके में प्रतियोगी परीक्षाओं में सेटिंग कराने के लिए परीक्षार्थियों की तलाश कर रहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.